JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

मनरेगाकर्मी स्थाईकरण की मांग के लिए बापू की जयंती 2 अक्टूबर को चलाएंगे ट्विटर अभियान

Ranchi: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक महेश सोरेन ने राज्य के सभी मनरेगाकर्मियों जिसमे प्रखंड कमेटी, जिला कमेटी, राज्य कमेटी एवं राष्ट्रीय कमेटी के सभी सदस्यों को महात्मा गांधी जी की 154वीं जन्मदिवस एवं मनरेगा योजना का अधिनियम के रूप में लागू होने की 18वीं वर्षगांठ 2 अक्टूबर 2023 पर मनरेगाकर्मियों के स्थायीकरण के लिए ट्वीटर अभियान (एक्स – ×) चलाने के सम्बन्ध में निर्देशित एवं सूचित किया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश गांधी जी की जन्मदिवस को विशेष पर्व के रूप में मना रहा है.हम सभी मनरेगाकर्मी भी अपने पूज्य बाबू के सिपाही बन कर विंगत 18 वर्षो से देश के जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इतने दिनों की सेवा के बाद भी हमारी नौकरी की कोई गारंटी सरकार नही दे पाई है. इसलिए सभी मनरेगाकर्मियों से उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी मांगों -समान काम समान वेतन और सेवा स्थायीकरण के लिए गांधी जी के जन्मदिन पर पूरे देश एवं राज्य के मनरेगा कर्मियों को ट्वीटर अभियान चलाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का आग्रह किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार मनरेगाकर्मियों की आए दिन दुर्घटनाएं एवं विभिन्न कारण से मृत्यु हो रही है लेकिन राज्य और केंद्र सरकार इसकी कोई शुद्ध नहीं ले रहे हैं जबकि मनरेगा कर्मियों राज्य के एक परिपक्व और सुव्यवस्थित कर्मचारियों के रूप में स्थापित हो चुके हैं. सरकार को चाहिए कि ऐसे सुव्यवस्थित और उच्च योग्यतावन कर्मचारियों को जल्द समान काम समान वेतन देते हुए स्थाईकरण करने की कार्रवाई करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button