JharkhandLead NewsRanchi

मनरेगाकर्मियों में अपनी लंबित मांगों को लेकर निकाली वादा निभाओ रैली

स्थायीकरण नहीं किया तो काम करेंगे ठपः बागे

Ranchi : राजभर के मनरेगाकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. मोराबादी स्थित बापू वाटिका से वादा निभाओ रैली भी निकाली और झारखंड सरकार को उनके दिये गये वादों को याद दिलाया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविदा संवाद एवं रात्रि चौपाल के माध्यम से मनरेगा कर्मियों की सेवा स्थायी करने और वेतनमान देने का वादा किया था. सरकार बनने के बाद कई बार उन्हें अपनी मांग से अवगत कराया गया. वर्तमान मुख्यमंत्री को भी तीन बार भेंट वार्ता कर मनरेगा कर्मियों की समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन 4 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मनरेगा कर्मियों की मांगें पूरी नहीं हुईं. केवल निराशा हाथ लगी है. विभागीय अधिकारी एवं सियासत दोनों ने मिल कर मनरेगा कर्मियों को ठगने का काम किया है. हमारा वोट पाकर में सरकार में आ गये बाद में भूल गये. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सेवा का स्थायीकरण नहीं होता तो आनेवाले चुनाव में मनरेगा कर्मी इसका पूरा हिसाब करेंगे. अधिकारी संविदा कर्मियों का हित नहीं चाहते लेकिन मुख्यमंत्री तो विशुद्ध झारखंडी हैं, उनको झारखंड के नौजवानों की पीड़ा समझनी होगी, तभी झारखंड में शासन कर सकेंगे. जॉन पीटर बागे ने कहा कि उनकी मांगे नहीं पूरी होती हैं तो मनरेगा का काम पूरे राज्य भर में ठप कर दिया जायेगा. आगामी विधानसभा चुनाव में वोट का भी बहिष्कार किया जायेगा. उन्होंने राज्य सरकार से स्थायीकरण, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांग को भी पूरा करने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें – JPSC MAIN परीक्षा की कॉपी जांचने घूम रहे पतरातू डैम, परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता पर उठ रहे सवाल

Related Articles

Back to top button