JharkhandRanchi

मनरेगा: लोकपाल के अवधि विस्तार की फाइल अटकी

Ranchi: मनरेगा में अनियमितता-शिकायतों व योजनाओं की जांच-अनुश्रवण करने के लिए नियुक्त लोकपाल की कार्य अवधि समाप्त हो रही है. दिसंबर 2021 में राज्य के 24 में 19 जिलों में लोकपाल की नियुक्ति की गयी थी. विभागीय मंत्री आलमगीर आलम ने नियुक्ति पत्र भी दिया था, लेकिन अब इनकी कार्यवधि समाप्त हो रही है.

इसे भी पढ़ें- प्रदीप यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली रिंकी ने फेसबुक पर लिखा- गवाही के लिए मिल रही धमकी, सुनवाई आज

मिली जानकारी के अनुसार इनकी नियुक्ति सभी जिलों में दो साल के लिए की गयी थी, काम से संतुष्ट होने के बाद एक साल का अवधि विस्तार भी इन्हें दिया जा सकता है. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी लोकपाल के एक साल के अवधि विस्तार की फाइल बढ़ायी थी, जिसकी मंजूरी सरकार से ली जानी थी.

इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. ऐसे में इनका एक्सटेंशन भी फिलहाल लटक गया है. अब जून माह में कोड ऑफ कंडक्ट हटने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा. ऐसे में इनको मिलने वाले मानदेय भी संकट हो सकता है.

देवघर- कल्पना झा, धनबाद- भुपेंद्र श्रीवास्तव, दुमका- राजेंद्र प्रसाद साहब, गोड्डा-पूनम कुमारी, पूर्वी सिंहभूम- सनत कुमार महतो, पश्चिम सिंहभूम- अरूणाभा कर, गढ़वा- सुशील कुमार तिवारी, लातेहार- संतोष कुमार पंडित, गिरिडीह- तमन्ना परवीन, कोडरमा-धरनीधर प्रसाद सिन्हा, बोकारो- रेणु वर्मा, हजारीबाग- तापेश्वर कुमार, रामगढ़-  डॉ. सुदेश्वर प्रसाद सिंह, पाकुड़- विनोद प्रमाणिक, साहेबगंज- गोपी प्रसाद  गुप्ता, पलामू-शंकर कुमार, रांची- पुष्पलता जायसवाल- सिमडेगा- पुष्पा कुमारी.

Related Articles

Back to top button