
Giridih: जिले में धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले दो दिनों में अब तक 5 सक्रिय केस आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए आ रहे मामलों की स्थिति सामान्य है. बताया जा रहा है कि शनिवार को मिले 2 नए केस में एक ने वैक्सीन का बूस्टर डोज भी ले रखा है सेकिन बावजूद इसके वह फिर से कोरोना संक्रमित हो गया. आज मिले दोनों नए केस शहरी क्षेत्र से मिले हैं. इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि दोनों नए संक्रमितों को होम आईसोलेशन रहने का सुझाव दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो शनिवार को 861 लोगों ने अपना स्वाब सैंपल जांच के लिए दिया था, जिसमें दो पॉजिटिव पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग इन दोनों के संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना जांच कराने का सुझाव दिया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की खबर केवल अफवाह, केन्द्रीय मंत्री भी रही परेशान




