JharkhandLead NewsRanchi

मनरेगा: टमाटर, मटर बेच कृष्णा ने कमाये लाखों

Ranchi : रांची जिले के बेड़ो प्रखंड अंतर्गत नेहालु कपड़िया पंचायत के कृष्णा उरांव एवं रमेश उरांव ने 4 साल पहले बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत 4 एकड़ में आम बागवानी की योजना ली थी. अब ये आम के पौधे बड़े हो गये हैं. लाभुकों ने 2022 में आम बेच कर 55000 रुपये कमाये. ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा से आम बागवानी के साथ में उन्हें सिंचाई कूप और 60*60 फीट का डोभा भी दिया गया. सिंचाई कूप मिलने से पूरे 4 एकड़ में आम के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की साग- सब्जियों की खेती कर अपना आर्थिक उन्नयन कर रहे हैं. साथ ही डोभा में मछली पालन कर आय का जरिया बढ़ा रहे हैं. लाभुक कृष्णा उरांव ने बताया कि इस साल उन्होंने 75000 रुपये का टमाटर बेचा है. मटर से 40,000 रुपये एवं अदरक से भी लगभग 40000 रुपये का लाभ हुआ. इस तरह बंजर जमीन से किसान कृष्णा उराव एवं रमेश उरांव ने न सिर्फ अपनी जमीन को खेती योग्य बनाया, बल्कि आम के साथ कई सब्जियों की खेती कर अपनी आजीविका को काफी उन्नत की है.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद 16 दावेदारों को मिला वनपट्टा

Related Articles

Back to top button