
Giridih: दुमका में आईआरबी में कार्यरत वाहन चालक जगदीश महतो की अहले सुबह मौत हो गई. घटना गिरिडीह-डुमरी मुख्यपथ के पीरटांड घाटी में हुई. मृतक चालक जगदीश महतो रांची के सिल्ली का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि सोमवार की अहले सुबह दुमका से एक 407 पुलिस मालवाहक वाहन से सामानों को लेकर हजारीबाग जा रहा था. इसी दौरान मालवाहक वाहन के पीछे दुमका आईआरबी की महिला जवानों से भरी एक और गाड़ी चल रही थी. इस दौरान जब मृतक जगदीश महतो मालवाहक वाहन लेकर घाटी से गुजरने लगा तो मालवाहक वाहन असतुंलित हो गया, संतुलन खोने के बाद ही मालवाहक के साथ चालक जगदीश खाई के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा के इंदरवा में अवैध ब्लू स्टोन माइंस को प्रशासन ने कराया बंद, 10 हजार लोगों की रोजी-रोटी पर मंडराया संकट
इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और काफी मुश्किल से चालक के शव को बाहर निकाल पाई. इस दौरान घटना की जानकारी एसपी अमित रेणु और डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार को दिया गया. एसपी के निर्देश पर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां नगर थाना प्रभारी राम नारायाण चाौधरी और पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी अमित कुमार, विष्णु उरांव समेत अन्य पुलिस कर्मियों के मौजदूगी में पोस्टमार्टम के बाद गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित न्यू पुलिस लाईन परिसर में जवान को अंतिम सलामी दिया गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दिया गया.





