JharkhandLead NewsRanchi

खुद की अनुशंसित योजनाओं को पूरा नहीं करा पा रहे विधायक

Ranchi : रांची जिले में चार वर्षों में सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1856 योजनाएं ली गयीं. इनमें 1278 योजनाएं पूरी हुईं हैं. 578 योजनाएं अब भी लंबित हैं. खुद के ही द्वारा अनुशंसित योजनाओं को विधायक पूरा नहीं कर पा रहे हैं. वित्तीय वर्ष खत्म होने को है. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो योजनाओं की अनुशंसा करने में कांके विधायक पहले नंबर पर हैं. कांके विधानसभा क्षेत्र में कुल 424 योजनाएं ली गयीं. इनमें से 325 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं. 99 योजनाएं अब भी लंबित हैं. ये आंकड़े वर्ष 2018-19 से लेकर 2021-22 तक के हैं. इन आंकड़ों में डॉ जीतूचरण राम द्वारा अनुशंसित योजनाएं भी शामिल हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सुदेश महतो का विधानसभा क्षेत्र सिल्ली है. यहां चार सालों में कुल 326 योजनाएं स्वीकृत हुईं. इनमें से 201 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है. 125 योजनाओं पर अब भी काम चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:सोनिया गांधी पर ईडी की कारवाई के खिलाफ गिरिडीह कांग्रेस ने दिया धरना

सिल्ली में 125 योजनाएं लंबित

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 326 योजनाओं में अब तक 201 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है. जबकि, 125 योजनाएं अब भी लंबित है. सिल्ली की पूर्व विधायक सीमा देवी के कार्यकाल (2018-2019 व 2019-2020) में सिल्ली में कुल 184 योजनाएं ली गयीं लेकिन इनमें से 180 योजनाएं पूरी हो चुकी थीं. वहीं, सुदेश महतो ने अपने कार्यकाल में 2020-2021 और 2021-2022 में 142 योजनाएं स्वीकृत कीं लेकिन इनमें से 21 योजनाएं ही पूरी हुईं. शेष 125 योजनाएं अब भी लंबित हैं.

इसे भी पढ़ें:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को एम्स से मिली छुट्टी, रोहिणी ने ट्विट कर दी जानकारी

खिजरी विधायक राजेश कच्छप के पास लंबित योजनाओं के आंकड़े कम

योजनाएं पूरी करने में खिजरी के वर्तमान विधायक राजेश कच्छप सबसे आगे हैं. राजेश कच्छप ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 में कुल 55 योजनाएं लीं, इनमें से 12 योजनाओं को पूरा किया. शेष 43 योजनाएं लंबित हैं, ये आंकड़े दूसरे विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायकों की लंबित योजनाओं के आंकड़ों से कम है.
विधायक निधि से किये गये कार्यों का विवरण इस प्रकार है

विधायकों का नामस्वीकृत योजनाओं की संख्यापूरी हुई योजनाओं की संख्यालंबित योजनाओं की संख्या
सीपी सिंह(रांची)17612551
सीमी देवी(2018-2019 व 2019-2020)-सिल्ली18418004
सुदेश कुमार महतो(2020-2021 व 2021-2022)-सिल्ली14221125
नवीन जायसवाल-हटिया25719760
गंगोत्री कुजूर(2018-2019 व 2019-2020)- मांडर1058520
बंधु तिर्की(2020-2021 व 2021-2022)-मांडर1095059
विकास कुमार मुंडा17712552
डॉ जीतू चरण राम(2018-19 व 2019-20)-कांके27927801
समरीलाल(2020-21 व 2021-22) कांके1454798
राम कुमार पाहन(2018-19 व 2019-20) खिजरी22722403
राजेश कच्छप(2020-21 व 2021-22)551243
ग्लेन जोसेफ गॉलस्टन(2018-19 व 2019-20)18712166

इसे भी पढ़ें:Cbse 10 th Result: सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट भी जारी किया, इसमें भी लड़कियां आगे

Related Articles

Back to top button