
Ranchi : अमेरिका से झारखंड लौटी पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मुलाकात की. ये खिलाड़ी अमेरिका में आयोजित खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम से हिस्सा लेकर रांची लौटी हैं. खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 24 जून से 13 जुलाई तक आयोजित किया गया था.
इन महिला हॉकी खिलाड़ियों का हुआ था चयन
खूंटी जिले की पुण्डी सरू और जूही कुमारी, सिमडेगा जिले की हेनरिटा टोप्पो और पूर्णिमा नेती तथा गुमला जिले की प्रियंका कुमारी का चयन अमेरिका के मिडिलबरी कॉलेज में 24 जून से 13 जुलाई तक आयोजित होनेवाले खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए हुआ था.
इसे भी पढ़ें:Cbse 10 th Result: सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट भी जारी किया, इसमें भी लड़कियां आगे
इस आधार पर हुआ था चयन
ईस्ट इंडिया वीमेंस हॉकी एंड लीडरशिप कैंप के दूसरे संस्करण 2020 में आयोजित हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया था.
गौरतलब है कि एनजीओ शक्ति वाहिनी के साथ साझीदारी में यूएस कांसुलेट, झारखंड हॉकी फेडरेशन, दक्षिण पूर्व रेलवे, झारखंड पुलिस और ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स के सहयोग से वर्ष 2018 में ईस्ट इंडिया हॉकी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी थी.
इसे भी पढ़ें:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को एम्स से मिली छुट्टी, रोहिणी ने ट्विट कर दी जानकारी




