
Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 14 और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 157 हो गयी है. वहीं कोरोना वायरस के 1320 नये केस सामने आये हैं. जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20173 हो गयी है.
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 10052 नमूनों की जांच की गयी और अबतक कोरोना वायरस संक्रमित 13533 मरीज ठीक हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- TPC उग्रवादी आक्रमण गंझू के सहयोगी अर्जुन गंझू से NIA करेगी पूछताछ
24 घंटे में 14 की मौत
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में पांच, गया एवं मुंगेर में दो—दो तथा औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, नवादा एवं सारण जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 157 हो गयी.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जिन 157 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से पटना में 23, भागलपुर में 13, दरभंगा में 10, गया में 09, बेगूसराय, समस्तीपुर एवं नालंदा में 07—07, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण और सीवान में 06—06, मुंगेर, पश्चिम चंपारण में 05, भोजपुर, खगड़िया, नवादा और वैशाली में 04—04, जहानाबाद, कैमूर एवं सीतामढ़ी में 03—03, अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज एवं मधुबनी में 02—02 तथा अरवल, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा एवं शिवहर जिले में 01—01 मरीज की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें- Coronavirus Vaccine को लेकर अच्छी खबर, इंसानों पर पहले टेस्ट में पास हो गया कोरोना का टीका
एक दिन में 1320 नये केस
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 1320 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 20173 हो गये. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बुधवार को बढ़कर 1320 हो जाने के साथ पटना जिला में सबसे अधिक 242, भागलपुर में 125, पश्चिम चंपारण में 93, सीवान में 90, खगड़िया में 80, बेगूसराय में 75, मुजफ्फरपुर में 59, नवादा में 52, गया में 43, समस्तीपुर 34, नालंदा एवं रोहतास में 37, कटिहार एवं मुंगेर में 32, कैमूर एवं वैशाली में 25—25, पूर्णियां 24, गोपालगंज में 23, पूर्वी चंपारण में 21, अररिया एवं बक्सर में 17—17, भोजपुर में 14, सहरसा एवं शेखपुरा में 13—13, किशनगंज में 12, औरंगाबाद एवं लखीसराय में 10—10, अरवल, बांका, दरभंगा एवं शिवहर में 09—09, सुपौल में 08, जहानाबाद में 05, जमुई, सारण एवं सीतामढ़ी में 04—04, मधुबनी में 03 तथा मधेपुरा में 01 मामले प्रकाश में आये हैं.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में शादी रचा कर दुर्गापुर आये दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के एक दर्जन सदस्य हुए कोरोना पॉजिटिव
राज्य में कहां से कितने केस
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 20173 मामले प्रकाश में आए उनमें पटना जिला के 2501, भागलपुर के 1259, बेगूसराय के 1002, मुजफ्फरपुर के 900, सीवान के 856, मुंगेर के 726, नवादा के 711, नालंदा के 696, मधुबनी के 668, पश्चिम चंपारण के 578, गया के 565, रोहतास के 559, खगड़िया के 554, समस्तीपुर के 538, कटिहार के 533, गोपालगंज के 516, पूर्वी चंपारण के 491, भोजपुर के 432, दरभंगा के 429, सारण के 426, वैशाली के 418, पूर्णिया के 408, सुपौल के 398, जहानाबाद के 366, बक्सर के 352, औरंगाबाद के 348, सहरसा के 335, बांका के 320, मधेपुरा के 286, कैमूर के 275, लखीसराय के 265, किशनगंज के 259, जमुुई के 236, शेखपुरा के 228, अररिया के 213, अरवल के 202, सीतामढी के 196 तथा शिवहर जिले के 128 मामले शामिल हैं.





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Thanks so much for the blog post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.