
Chakradharpur: लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व पर चक्रधरपुर शहर के झुमका मोहल्ला में भव्य पंडाल का निमार्ण कर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की किया जाता है. इसे लेकर गुरुवार को विधायक सह समिति के संरक्षक सुखराम उरांव ने झुमका मोहल्ला पहुंचे और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया. इस दौरान समिति के सदस्यों ने जर्जर सड़क व नाली की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया.
इस दौरान विधायक श्री उरांव ने कहा कि दोनों ही समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि पूरे जिला में एकमात्र प्रतिमा स्थापित कर झुमका मोहल्ला में भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना होती है. सभी के सहयोग से मिलजुल कर पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न करना है. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र लाल गुप्ता, चंदन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.




