
Ranchi : राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सामन्य रांची मो.जियाउर रसीद के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है. उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच रिटायर आइएएस अधिकारी गणेश कुमार करेंगे. वहीं आइटीआइ धनबाद के प्राचार्य अंजू अग्रवाल को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. वे उनके खिलाफ लगे आरोपों का प्रमाण पत्र उपलब्ध करायेंगे. दरअसल, यह बात सामने आयी कि 2023 में मंडल आइटीआइ रांची में सामग्रियों की खरीद में स्थापित नियमों का पालन नहीं किया गया. जियाउर रसीद ने उक्त कार्य का कर्तव्य के प्रति निष्ठा के अभाव को प्रदर्शित किया गया तथा सामग्रियों के क्रय की प्रक्रिया को अनुपालन नहीं करने का आरोप प्रथम द्रष्टया प्रमाणित पाया गया. मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है और उनके ऊपर श्रम प्रशिक्षण एवं नियोजन विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया है.
इसे भी पढ़ें – एक्सट्रीम बार में हत्या करनेवाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार, गोली और कार बरामद



