
Ranchi: एक विभाग है पेयजल विभाग, जिसके मंत्री हैं मिथिलेश ठाकुर. ये एक अलग बात है. लेकिन ये पूरे राज्य के ठेका मंत्री भी हैं. यह बातें मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायक सीपी सिंह ने कही. उन्होंने इशारों में कहा कि ये उनके (सीएम) भी बड़े भाई हैं. जिसपर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कड़ी आपत्ति जताई.
माफी मांगें सीपी सिंह
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीपी सिंह के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि या तो सीपी सिंह इसका ब्यौरा दें अन्यथा माफी मांगें. उन्होंने स्पीकर से कहा कि यह उचित नहीं है कि वरिष्ठता के नाम पर सीपी सिंह कुछ भी बोलें. उन्हें मुझसे माफी मांगनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : झारखंड : 4 सालों में ट्राइफेड ने किया 2 करोड़ से अधिक का कारोबार




