
Ranchi : झारखंड के पलामू जिले में रविवार देर शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. हालांकि इस मुठभेड़ में किसी भी नक्सली की मारे जाने की सूचना नहीं है. इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज कर दिया है. सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली है कि पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के पाल्हे तुरकुन पहाड़ी पर बड़ी संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं और किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस बल को विशेष क्षति नहीं हुई है. वहीं नक्सलियों को भी ज्यादा नुकसान होने की सूचना नहीं है. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह गश्त पर निकली पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें – ठेका मंत्री हैं मिथिलेश ठाकुर,सदन में बोले सीपी सिंह



