1st LeadJharkhandRanchi

झारखंड : 4 सालों में ट्राइफेड ने किया 2 करोड़ से अधिक का कारोबार

Ranchi : झारखंड में ट्राइफेड (ट्राइब्स इंडिया) के आउटलेटों के जरिये अब तक करीब 3 करोड़ रुपये का कारोबार पिछले चार सालों में किया जा चुका है. आदिवासी उत्पादों के बड़े सेंटर ट्राइफेड के रांची स्थित सेंटरों से लगातार बिक्री बढ़ी है. 2018-19 में रांची में इसके जरिये 49.42 लाख, 2019-20 में 75.14 लाख, 2020-21 में 69.70 लाख और 2021-22 में (31 जनवरी, 2022 तक) 91.42 लाख का कारोबार किया गया है. यानि उत्पादों की बिक्री से 4 सालों में 285.68 लाख रुपये अर्जित किये गये. इसकी तुलना में देश भर के ट्राइब्स इंडिया 119 सेंटरों के जरिये 10 करोड़ से अधिक का कारोबार किया जा चुका है.

 

10 जनजातियों को लाभ

पिछले दिनों चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने केंद्र से ट्राइब्स इंडिया का जनजातीय समाज के उत्थान, उनके द्वारा बनाये गये तैयार उत्पादों और उसके बाजार के बारे में सदन में सवाल भी पूछा था. इस पर जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह की ओर से जानकारी दी गयी कि भारतीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) के मुताबिक झारखंड में करीब 10 जनजातीय समुदाय है. ट्राइफेड के जरिये जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के वास्ते उनके हाथों से तैयार प्रोडक्टों को ट्राइब्स इंडिया के आउटलेटों के जरिये बेचा जाता है. पिछले कुछ सालों में झारखंड से 6896 प्रोडक्टस को मार्केट में उतारा जा चुका है. आउटलेटों के अलावे जीआई टैग वाले उत्पाद भी अलग अलग राज्यों में बेचे जा रहे हैं. झारखंड में जीआई टैग वाले 2 तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं. वैसे देश भर में ऐसे प्रोडक्टों की संख्या 66 है.

 

इसे भी पढ़ें : जल जीवन मिशन का लक्ष्य पाने में लगातार पिछड़ रहा झारखंड, 30 दिनों में 5 लाख से अधिक घरों में पानी पहुंचाने पर आशंका

Related Articles

Back to top button