JharkhandLead NewsRanchi

मिशन 2024: मई में गरजेंगे दो दिग्गज, खूंटी में अमित शाह तो गुमला में राहुल गांधी करेंगे जनसभा

Ranchi: झारखंड में नामांकन शुरू होने के बाद अब कांग्रेस और बीजेपी बड़े नेताओं की सभा की तैयारी में जुट गयी हैं. लोहदगा, खूंटी, सिंहभूम और पलामू लोकसभा सीट पर 13 मई को वोट डाले जायेंगे. जिसको लेकर दोनों पार्टियों के नेता तैयारी में जुट गये हैं. मई महीने के 3 या 5 तारीख को राहुल गांधी गुमला जिले के बसिया में जनसभा को संबोधित करेंगे, तो वहीं खूंटी में गृह मंत्री अमित शाह अपने पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुमला जिले के बसिया में जनसभा को लेकर स्थल निरीक्षण किया और प्रस्तावित रैली को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को होमवर्क में जुट जाने का निर्देश दिया.

राहुल गांधी की रैली से होगा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार: राजेश ठाकुर

मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके. रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों के बीच राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर काफी उत्साह है. जनता को भरोसा है कि इंडी गठबंधन की सरकार ही उनके दर्द को कम कर सकती है. बीजेपी के पास केवल धन-बल है, नैतिक बल नहीं है. लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सहित इंडी एलायंस की जीत की संभावना है. सभी सीटों पर जीत की संभावना बताते हुए कहा कि गांव के लोग महंगाई और बेरोजगारी से निजात पाना चाहते हैं और यही कारण है कि लोगों को भरोसा कांग्रेस और इंडी एलायंस के पक्ष में है.

इसे भी पढ़ें – सिंहभूम लोकसभा सीट पर झामुमो की जीत के लिए दीपक बिरुवा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Related Articles

Back to top button