Bihar

चिराग पासवान का छलका दर्द, कहा अपनों ने दिया धोखा तो औरों से क्या कहें

Muzaffarpur: जमुई सांसद चिराग पासवान ने बीजेपी को लेकर आखिरकार अपना दर्द बयां कर ही दिया. चिराग ने एलजेपी टूट के बाद बीजेपी से उम्मीद लगाए बैठे थे कि बीजेपी बीच बचाव करेगी और सब कुछ ठीक करेगी लेकिन लगातार बीजेपी की तरफ से चिराग को दरकिनार किया गया.

 

इसे भी पढ़ें : पूर्णिया में एक करोड़ रुपये का हाथी दांत बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

चिराग पासवान ने बीजेपी द्वारा खुद के दरकिनार किए जाने पर उन्होंने कहा कि जब अपने चाचा और भाई ने ही धोखा दिया है तो औरों की क्या कहें.

हालांकि चिराग पासवान ने बीजेपी से दूरी हो गई है यह तो साफ कर दिया लेकिन कारण बताने से पहले ही उन्होंने दावा किया है कि बिहार में बहुत ही जल्द मध्यावधि चुनाव होंगे. चिराग ने कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होने हैं क्योंकि बीजेपी और जेडीयू के बीच भारी अंतरकलह जारी है. चिराग पासवान ने कहा कि इसके लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं नीतीश कुमार पीएम बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को अपने दूसरे नेताओं के जरिए उजागर कर रहे हैं इतना ही नहीं नीतीश कुमार बार-बार बीजेपी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ काम करते हैं.

चिराग पासवान ने उदाहरण देते हुए कहा कि आपको याद होगा कि की पेगासस पर केंद्र सरकार जांच के मूड में नहीं है लेकिन नीतीश कुमार विपक्षी दलों के सुर में सुर मिलाकर पेगासस जासूसी मामले में जांच कराने की तैयारी में है. जातिगत जनगणना एनआरसी जनसंख्या नियंत्रण कानून जैसे मुद्दों पर नीतीश कुमार केंद्र सरकार और बीजेपी का विरोध करके पीएम बनने की महत्वाकांक्षा बीजेपी पर थोप रहे हैं

आपको बता दें कि चिराग पासवान अपने आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में है चिराग पासवान पूरे दिन लोगों से मुलाकात करते हैं और व्यस्त रहते हैं चिराग पासवान लगातार घूम घूम कर लोगों से आशीर्वाद लेने की कोशिश कर रहे हैं इस दौरान चिराग पासवान अपने चाचा और चचेरे भाई प्रिंस राज के साथ-साथ सीएम नीतीश पर भी निशाना साध रहे हैं.

Related Articles

Back to top button