BiharLead News

पूर्णिया में एक करोड़ रुपये का हाथी दांत बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Purnia: बिहार के वन विभाग टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने 16 किलो 100 ग्राम वजन के हाथी दांत बरामद किया है. हाथी दांत के तस्करी में लिप्त पांच तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हाथी दांत की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. पूर्णिया के डीएफओ  भास्कर चंद्र भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हाथी दांत की तस्करी कर रहे हैं. इसके बाद  टीम गठित कर टैक्सी स्टैंड के पास हीरा होटल में छापामारी की गई.

 

इसे भी पढ़ें : PM मोदी का दिल जीतने वाली सलीमा के झारखंड को नसीब नहीं हो रहा खेलो इंडिया सेंटर

इस दौरान टीम ने वहां एक कार से करीब 16 किलो 100 ग्राम वजन के हाथी का दांत बरामद किया और   पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया.  सभी तस्करों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. गिरफ्तार तस्करों में दो पूर्णिया का रहने वाले है जबकि दो तस्कर कटिहार और एक तस्कर मधेपुरा जिला का रहने वाला है. उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है.

 

 

Related Articles

Back to top button