Deoghar

Deoghar: विश्व वाणिकी दिवस पर मन की उड़ान युवा क्लब का धरती को हराभरा बनाने का संकल्प

Deoghar:  मंगलवार को नेहरू युवा केन्द्र देवघर के द्वारा संचालित मन की उड़ान युवा क्लब द्वारा विश्व जंगल दिवस पर मन की उड़ान युवा क्लब ने छात्र छात्रों के साथ मिलकर जंगल बचाने पेड़ लगाने और अधिक से अधिक धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया. क्लब के सचिव राजेंद्र कुमार ने कहा कि यदि विश्व में जंगल की कमी हो गई है तो उसके कारण भी हम हैं और उसे बढ़ाने का भी दायित्व हमारा ही बनता है क्योंकि यह जंगल ही हैं कि हमारा जीवन है. जंगल नहीं तो शायद हमारी कल्पना भी नहीं हो सकती है. अतः हम सब का दायित्व है कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएं और धरती को फिर से हरा-भरा बनाएं. मौके पर गांव में घूम घूम कर मन की उड़ान युवा क्लब द्वारा ग्रामीणों को पौधे बांटे गए ताकि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ बनाया जा सके. साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया गया.
इसे भी पढ़ें: देवघर में हिंदू नववर्ष को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी पूरी, भगवा झंडा से पटा शहर

मौके पर डॉ पुष्पलता, राजेन्द्र, जास्मिता, भूमि, तृप्ति, सोनी, पल्लवी, नेहा, पलक, रवाज, विमल, प्रदुमन, सोनू, अनुभव, अंजलि, अन्नू, बिना, नामित, राजलष्मी, रितिका, करण, दीपक, आकाश, आशीष, आनंद, बृजेश, अनीशा, आयुषी, संजू, फुलकुमारी, काजल, मुस्कान, सरस्वती, संजना, प्रीति, अंजलि, अंजू, सत्यम, नीरज, नाज खातून, नीलम खातून, नाजिया खातून, जूही, हसीना, रिचा, खुशबू, रिया, चांदनी, सोनाली, काजल, सरिता, ईशा, सुहानी, राधा, शांति, लखी, रानी, कुसुम, टुनी, अंजलि सहित अन्य स्वयकसेवक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button