JharkhandLead NewsRanchi

सवालों के घेरे में रांची पुलिस, पॉश इलाके में गोली मार कर फरार हो गये अपराधी

Ranchi : रांची पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है. मंगलवार को सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पॉश इलाके कहे जाने वाले हरमू के सहजानंद चौक के समीप सुषमा बड़ाईक को गोली मार कर घायल कर दिया. जानकारी के लिए बता दें कि जिस जगह पर गोलीबारी हुई है वहां से 200 मीटर की दूरी पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी का घर है. बेखौफ अपराधी गोली मार कर फरार हो गये लेकिन चाक-चौबंद सुरक्षा का दावा करनेवाली रांची पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ सकी. रांची पुलिस को यह भी जानकारी नहीं अब तक मिली है कि अपराधी किस ओर फरार हुए हैं. रांची पुलिस दावा करती है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था तीसरी आंखों से की जा रही है लेकिन अपराधी फरार हो जा रहे हैं और 11 घंटा बीत जाने के बावजूद रांची पुलिस अब तक किसी भी शूटर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

5 संदिग्ध लोगों पर एफआइआर दर्ज

सुषमा बड़ाईक के परिवारवालों ने इस गोली कांड को लेकर 5 संदिग्ध लोगों पर एफआइआर दर्ज कराया है. हालांकि गोली किसने चलायी है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. रांची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त कर रही है लेकिन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि इस मामले में एफआइआर रजिस्टर करने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. जिन पांच संदिग्ध लोगों के खिलाफ एफआइआर हुई है उनसे पुलिस पूछताछ करेगी.

इसे भी पढ़ें – शराब बिक्री का मामलाः मंत्री ने कहा- एग्रीमेंट के तहत नहीं काम करेंगे तो होगी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button