JharkhandJharkhand PoliticsLead NewsRanchi

मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर कसा तंज, कहा- जासूसी एजेंसी चलाते तो बाजार टाइट रहता

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शुक्रवार को खुद पर लगाए गए आरोपो को लेकर प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे. इस बीच उन्होंने विधायक सरयू राय पर तंज कसते हुए कहा कि वह बड़े नेता हैं, विद्वान हैं. लेकिन उनके पास प्रोत्साहन राशि को लेकर जितनी जानकारी है उससे समझा जा सकता है और उनकी विद्वता का अंदाजा लगाया जा सकता है. साथ ही कहा कि अगर वे कोई इंवेस्टिगेशन एजेंसी चलाते या गोपीचंद जासूस की तरह काम करते तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉ, सीबीआई से भी ज्यादा उनका बाजार टाइट रहता.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : बन्ना ने मंत्री पद पर रहने की योग्यता खोयी, झूठ पर झूठ बोल रहे : सरयू राय

उन्होंने कहा कि राजनीति में सुचिता बहुत जरूरी है. दूसरों को उपदेश देना आसान है. लेकिन जब खुद पर लागू करने की बात हो तो उनके लिए नैतिकता कहा चली जाती है. उन्होंने कहा कि जब सरयू राय मंत्री के आवास के लिए इंटाइटल नहीं है तो फिर मंत्री के आवास में कैसे रह रहे है. क्या उनके लिए कानून अलग है और मेरे लिए अलग कानून है.

इसे भी पढ़ें : Update : आरोपों के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना प्रोत्साहन राशि का आदेश किया रद्द, भुगतान का प्रमाण देने की चुनौती के बाद सरयू ने दिया सबूत

Related Articles

Back to top button