JharkhandLead NewsRanchi

रांची पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, कहा- विपक्षी एकता में शामिल होने पर यूपीए संग लड़ेंगे चुनाव

Ranchi: झारखंड जदयू प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मिशन 2024 में जदयू महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकता है. रविवार को दो दिवसीय रांची दौरे पर पहुंचे मंत्री चौधरी ने रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते कहा कि पार्टी के नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार देश भर में विपक्षी दलों को गोलबंद करने का प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पिछले दिनों रांची आकर सीएम हेमंत सोरेन से मिल चुके हैं. उनका मानना है कि विपक्षी एकता को लेकर बात बन जाएगी. 2024 के लोकसभा चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्षी एकता में सभी लोग शामिल होंगे तो मिल जुलकर चुनाव लड़ेंगे. नीतीश कुमार की भी इच्छा है कि देश में विपक्षी एकता बने. खासकर बिहार से सटे इलाके झारखंड, बंगाल, ओडिशा और यूपी में संगठिकत होने की जरूरत है. इसके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है. नीतीश कुमार को समर्थन भी मिल रहा है.

ये है कार्यक्रम

अशोक चौधरी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ टास्क दिया है, उसकी समीक्षा के लिए वे रांची पहुंचे हैं. पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करना है. रविवार के अलावा सोमवार को भी पार्टी की अहम बैठक होगी. इसमें प्रदेश अध्यक्ष और सांसद खीरू महतो और पार्टी के अन्य लोगों के साथ समीक्षा की जायेगी. इसके बाद जिलों का दौरा करेंगे. सदस्यता अभियान और संगठन की विशेष तौर पर समीक्षा होनी है.

इसे भी पढ़ें: आखिर ललन सिंह को झारखंड में अपनी ही पार्टी से क्यों बनानी पड़ी दूरी, 2 मई को रांची में CM से मिले पर याद नहीं रहा JDU

Related Articles

Back to top button