
Giridih: पंजाब के भटिंडा के युवक को पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीणों ने दबोचा और गिरिडीह के निमियाघाट थाना पुलिस को सौंप दिया. जबकि आरोपी युवक का पिता स्टेशन परिसर से फरार होने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार दोनों पारसनाथ स्टेशन से पंजाब फरार होने के प्रयास में थे. लेकिन इसी दौरान एक ग्रामीण ने नाबालिग के साथ किसी अनजान युवक के साथ देखा. तो उसे स्टेशन में होने का कारण पूछा. ग्रामीण के पूछताछ से नाबालिग सकपका गई, और पंजाब के युवक को कभी भाई तो कभी दोस्त बताने लगी. क्योंकि नाबालिग स्कूल ड्रेस में थी. लिहाजा, उस ग्रामीण ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को पकड़ा, और निमियाघाट थाना पुलिस को सौंप दिया. इधर जब निमियाघाट थाना पुलिस ने दोनों से पूछताछ किया. तो पंजाब के युवक ने बताया कि वो दोनों पंजाब जाने की तैयारी में थे. क्योंकि वो निमियाघाट थाना क्षेत्र के गांव की युवती से प्यार करता है. नाबालिग ही उसे पंजाब से बुलाई थी. पूछताछ में यह भी बताया कि उन दोनों का पहचान ऑनलाईन गेम के खेलने के दौरान हुआ था. और गेम खेलने के क्रम में दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे. निमियाघाट थाना पुलिस अब युवक के पिता को तलाशने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: मां नहीं बन पा रही पत्नी की हत्या कर शव जलाया, आरोपी भेजा गया जेल




