
Jamshedpur : करीम सीटी कॉलेज के शिक्षा-संकाय मानगो कैंपस में दस दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया. यह क्रार्यक्रम 15 सितंबर से 25 सितंबर तक चला. क्रार्यक्रम का संचालन प्रो. सत्या झा और डॉ. अनामिका सिंह ने किया. भावी छात्राध्यापकों को सूक्ष्म शिक्षण के विभिन्न कौशलों को सिखाया गया. अनुदेशनात्मक उद्देश्य कौशल डॉ. समीउल्लाह, पाठ प्रस्तावना कौशल डॉ. संध्या सिंन्हा और श्यामपट्ट कौशल प्रो. सुबुही रहमान, प्रश्न कौशल डॉ. परवीन उस्मानी, व्याख्या कौशल प्रो. नुसरत बेगम,
दृश्टान्त कौशल डॉ. राम्भा कुमारी और पुनर्बलन कौशल प्रो. बीना कुमारी, उद्दीपन परिवर्तन कौशल प्रो. शिबानूर रहमान और प्रदर्शन कौशल प्रो. सत्या झा, शिक्षण सहायक सामग्री कौशल डॉ. प्रियंका प्रियदर्शिनी, अंतिम दिन पाठ समापन कौशल प्रो. शीतल पांडे की ओर से किया गया. समापन कौशल के बाद छात्रों ने अनुभव को साझा भी किया. कार्यशाला के दौरान छात्रों की उपस्थिति शह- प्रतिशत रही. विभागाध्यक्षा डॉ. सुचिता भुंईया ने भावी शिक्षकों को सूक्ष्म शिक्षण कौशल की उपयोगिता बताई. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा संकाय के प्राध्यापक डॉ. अशरफ्फुल होदा ने दिया.
इसे भी पढ़ें-टाटा स्टील के ठेकाकर्मी ने वेतन नहीं मिलने से क्षुब्ध ट्रेन से कटकर जान दी, परिजनों ने किया हंगामा




