
New Delhi : एमजी मोटर इंडिया MG Motor India) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी आगामी मिड-साइज एसयूवी में इंटरनेट ऑफ थिंग्स IoT) सुविधाओं के लिए डिजिटल सेवा प्रदाता जियो इंडिया Jio) के साथ करार किया है. एमजी मोटर हेक्टर और जेडएस ईवी जैसे मॉडल बेचती है और उसके आगामी मॉडल में जियो के आईओटी समाधान द्वारा सक्षम आईटी प्रणाली होगी.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एमजी की आगामी मिड साइज की एसयूवी के ग्राहकों को न केवल महानगरों में बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी के साथ ही जियो की व्यापक इंटरनेट पहुंच से फायदा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें :CBSE 10 वीं बोर्ड में झारखंड से 69947 स्टूडेंट्स ने पायी सफलता, 99.81 फीसदी रहा रिजल्ट
एमजी मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष ने कहा
एमजी मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार ऑटोमोबाइल उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सॉफ्टवेयर चालित उपकरणों का महत्व बढ़ रहा है और जियो के साथ साझेदारी इसी दिशा में एक कदम है.
जियो के साथ भागीदारी यह सुनिश्चित करेगी कि कंपनी की आगामी मिड-साइज कनेक्टेलड एसयूवी ड्राइविंग अनुभव को और आसान बनाएगी और टेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी.
इसे भी पढ़ें :IPL के शेष मैच खेलने के लिए MS Dhoni की कप्तानी वाली CSK सबसे पहले पहुंचेगी UAE
जियो के डायरेक्टर बोले
जियो के डायरेक्टर और प्रेसिडेंट किरन थॉमस ने कहा कि जियो ने भारतीय ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक टेक्नोनलॉजी प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस का एक ईको सिस्टम तैयार किया है. एमजी मोटर इंडिया के साथ हमारी भागीदारी इस यात्रा में अगला महत्वपूर्ण कदम है. जियो की ई-सिम, आईओटी और स्ट्रीमिंग सॉल्यूकशंस एमजी यूजर्स को रियल-टाइम कनेक्टिविटी, इंफोटेनमेंट और टेलीमैटिक्स तक पहुंच प्रदान करेंगे.
एमजी मोटर्स की आगामी मिड साइज एसयूवी को इस साल की अंतिम तिमाही में भारतीय बाजार में पेश किए जाने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें :ADJ उत्तम आनंद मामले की हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू, पूछा- एफआईआर दर्ज करने में क्यों हुई देरी?




