
Ranchi: महागठबंधन में शामिल दलों झाविमो, झामुमो और कांग्रेस की बैठक 31 मार्च को होगी. इस बैठक में तीनों पार्टियां साझा रणनीति पर चर्चा करेंगी. कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा इसकी घोषणा पूर्व में ही हो चुकी है. अब महागठबंधन दलों के द्वारा भाजपा को शिकस्त देने के लिए साझा रणनीति पर 31 मार्च को रांची में विचार विमर्श किया जायेगा. बैठक में महागठबंधन के शीर्ष नेता शामिल होंगे. इस बैठक में साझा कैंपेन के स्वरूप के साथ-साथ राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा को शिकस्त देने की रणनीति का खाका तैयार किया जायेगा.
राजद गठबंधन में है या नहीं, इसकी घोषणा नहीं
राजद महागठबंधन में रहेगा यह नहीं इसकी घोषणा गठबंधन के नेताओं ने अब तक नहीं की है. हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा था महागठबंधन आरजेडी के लिए पलामू सीट छोड़ेगी. लेकिन सीटों की साझा घोषणा के दैरान आरजेडी की ओर से कोई नेता मौजूद नहीं था. आरजेडी को महागठबंधन में पलामू लोकसभा सीट मिली है. वहीं गठबंधन दलों की ओर से अब तक झाविमो को छोड़ कांग्रेस और झामुमो ने अपने प्रत्याशी की घोषणा तक नहीं की है.
इसे भी पढ़ें – झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा- विरोधी कुछ भी कह लें, मैं राजनीति के मैदान में डेड पॉलिटिशियन नहीं हूं (देखें वीडियो)



