
Deoghar: भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक जिला उपाधयक्ष राकेश नरौने सुग्गा के अवास पर संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने की। जबकि प्रदेश की ओर से जिला प्रभारी बबलू भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं शयामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा वन्दे मातरम् गीत गाकर किया गया। मौके पर बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने कहा देश कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के मन की बात का 100 वां एपीसोड है। आप सभी कार्यकर्ताओं अपने अपने बुथों पर जादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मन की बात को सुनना सुनिश्चित करें.
इसे भी पढ़ें: देवघर में नगर आयुक्त ने किया जुड़को से क्रियान्वित होने वाली योजनाओं की समीक्षा की

उन्होंने कहा कि है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये जा रहे कार्य को जनता को बतना है। जिला प्रभारी बबलू भगत ने कहा आप सभी जिला के पदाधिकारी 30 अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को आप सभी मंडल के प्रभारी अपने अपने मंडलो के सभी बुथों पर 100 की संख्या में सभी लोगों के साथ सुनना है। साथ ही जिस मंडल द्वारा बुथ कमेटी जमा नहीं किया गया है वह शीघ्र जमा करे। बैठक में मंच संचालन जिला मंहामत्री पंकज सिंह भदोरिया ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अधयक्ष नारायण दास, जिला प्रभारी बबलू भगत, जिला उपाधयक्ष राकेश नरौने सुग्गा, रवि तिवारी, जिला मंहामत्री पकज सिंह भदोरिया, अधिर चन्द भैया, जिला मंत्री जुनियर बाबुलाल मरांडी, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुलतानिया, विकास राय, विजया सिंह, विनय चंद्रवंशी, संतोष मूर्मू, देवघर नगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर खवाडे़, संजय राय, विभुति झा, गणेश राय, सुधीर सिंह, सुनील यादव, जयप्रकाश सिंह, निरजंन देव, अनिरुद्ध झा, महेन्द्र भोक्ता, मनोहर चौधरी, उचित राय, अशोक यादव, औंकार दास, दशरथ दास, जुगलकिशोर राय, गोरी शंकर राय, अमनदीप गोलु आदि कायकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।




