
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है. लेकिन, ईडी की कार्रवाई को देखने से ऐसा लग रहा है कि गैर भाजपाई राज्यों को छोड़ सभी राज्यों से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है. भ्रष्टाचारियों पर बेशक कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि मामले जो आ रहे हैं वे कब के हैं. किस मामले पर कार्रवाई की जा रही है. श्री ठाकुर शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक हालात बने हैं.
पिछले 15 दिनों से सरकार को अस्थिर करने की साजिश चल रही है. ये कार्रवाई नहीं है. पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के खिलाफ नहीं है. जो भ्रष्टाचारी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो.
इसे भी पढ़ें:पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED का छापाः भाजपा ने की CBI जांच और CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की
संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है
उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है. पिछले दिनों ECI द्वारा जिस तरह से स्पेशल मैसेंजर भेज कर नोटिस थमाया जा रहा है. हमें लगता है कि ये ठीक नहीं है. आज जमाना ई-मेल, व्हाट्सअप का है उससे भी तो नोटिस भेजा ही जा सकता है. ये मीडिया ट्रायल कराना ठीक नहीं है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : कोयला घोटाले’ में बुरा फंसा दीदी का परिवार, ममता के भतीजे की पत्नी के खिलाफ वारंट जारी




