
Dhanbad: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने शनिवार को न्यू टाउन हॉल में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को त्रुटिरहित, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का प्रशिक्षण दिया. और चुनाव में उनके कर्तव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी. सेक्टर मजिस्ट्रेट को बताया गया कि चुनाव के दिन वे डिस्पैच सेंटर से चुनाव सामग्री लेकर सीधे संबंधित क्लस्टर में पहुंचे. क्लस्टर से अपने बूथों पर जाए. चुनाव संपन्न कराने के बाद बूथ से क्लस्टर और क्लस्टर से सीधे स्ट्रांग रूम पोलिंग पार्टी और सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंचे. इस दरमियान बीच में कहीं भी, किसी भी काम के लिए, नहीं रुके.
सेक्टर मजिस्ट्रेट को बताया गया कि चुनाव की सभी प्रक्रिया और दिशा निर्देशों का पालन करें. डिस्पैच दिवस से पूर्व एक बार अवश्य मतदान केंद्रों का भ्रमण करें. मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए समय से डिस्पैच सेंटर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें:ईडी रेडः हिरासत में सीएस सुमन सिंह, छापामारी जारी, मिली कई अहम जानकारी
सभी सामग्री का मिलान कर उसकी जांच कर ले. मतदान से कम से कम एक घंटा पूर्व बूथ पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करें. निर्धारित समय से मतदान प्रारंभ करना सुनिश्चित करें.
बैठक के दौरान बैलेट बॉक्स को खोलने, उसका निरीक्षण करने और मतदान पूरा होने के बाद उसकी सीलिंग प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से दिशा निर्देश दिए गए.
बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:ईडी की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि केवल गैरभाजपाई राज्यों में ही भ्रष्टाचार हैः कांग्रेस




