
Saraikela : सरायकेला सदर अस्पताल में इलाजरत 35 वर्षीय मरीज ने अस्पताल के तीसरे तल्ले की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरूवार की रात करीब ढाई बजे की है. इस घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई. मृतक हरिलाल महतो सरायकेला थाना अंतर्गत बाना पंचायत के मुड़ाकाटी गांव का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक उसने बीते मंगलवार को मनसा पूजा का उपवास रखा था. इस बीच बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
इसे भी पढ़ेंःNational Corona Update: केरल की स्थिति में सुधार नहीं, देश में 36,592 नये संक्रमित मिले
पत्नी भी नहीं भांप पाई पति के इरादे
घटना के वक्त मरीज के अटेंडर के रूप में उसकी पत्नी पत्नी अस्पताल में मौजूद थी, लेकिन समय रहते वह भी अपने पति के इरादे नहीं भांप पाई. उसे भनक तक नहीं लगी और पति हरिलाल नें बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना से अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान हैं. डॉक्टर यू रजक की मानें तो मरीज स्वस्थ्य हो गया था. शुक्रवार की सुबह उसकी छुट्टी होनेवाली थी. रात में मरीज ने खाना भी खाया था. बावजूद इसके उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया, यह हैरान करने वाली बात है.
पुलिस जुटी मामले की जांच में
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




