Giridih

गिरिडीह: CRPF कैंप में मारवाड़ी बहनों ने जवानों को बांधी राखी

Giridih: भाई बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक पवित्र पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को मनाया जाएगा. लेकिन बुधवार को गिरिडीह सीआरपीएफ के सातवीं बटालियन कैंप में भी रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान महिला चौपाल की शालिनी वैशखियार मारवाड़ी महिला सम्मेलन को तूलिका सरावगी और प्रेरणा की कविता राजगढ़िया और रिया शर्मा समेत शहर से कई बहनें सीआरपीएफ जवानों को राखी बांधने पहुंची थी. मौके पर पीएम मोदी की दो बहने सेजल साहू और चाहत साहू भी पहुंची‍, और सीआरपीएफ के सीईओ कपिल कपिल गिल, सैकंड कमांडेंट आरके यादव समेत अधिकारियों और जवानों को तिलक लगाया, आरती उतारने के बाद उन्हें राखी बांधी.

सीआरपीएफ कैंप में अलग अलग महिला सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रम को लेकर महिला चौपाल की शालिनी ने कहा की रक्षा बंधन का खुद में बेहद खास है. देश के लिए लड़ने वाले जवानों को भी इस खास पर्व पर अपनी बहनों से दूर रहना पड़ता है. शालिनी ने कहा की हर साल राखी में उनका प्रयास होता है वो अपने इन भाईयो तक पहुंच कर जवानों को बहन से नजदीक होने का अहसास कराएं. इधर मारवाड़ी महिला सम्मेलन की तूलिका सरावगी ने कहा की इस देश के सिपाही ऐसे है की वो देश की रक्षा के लिए सब भूल कर अपना ड्यूटी करते है. ऐसे में कुछ बहने अगर उनके कलाई में राखी बांधे तो उनका बहनों से दूर होने का कुछ दर्द कम हो सकता है. जबकि सीआरपीएफ के सीईओ कपिल गिल ने कहा की हर जवान के लिए खास देश और देश के लोगो की रक्षा करना जरूरी होता है. इसके कारण वो अपने परिवार से दूर तो होते है लेकिन जिन स्थानों पर वो होते है. वहा की बहने उनके कलाई में राखी बांध कर एक रिश्ता जोड़ती है.

इसे भी पढ़ें: SAP के प्रथम एवं द्वितीय वाहिनी के 721 कर्मियों को हटाए जाने के राज्य सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Related Articles

Back to top button