
Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज ने आइआइटी खड़गपुर के साथ एक एमओयू किया है. यह एमओयू आइआइटी खड्गपुर के इ-सेल की ओर से आयोजित किये जाने वाले इंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव के लिए किया गया है. इस अवेयरनेस ड्राइव में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
इंटरप्रन्योरशिप से संबंधित जानकारी देने के लिए यह इवेंट किया जा रहा है. इवेंट ऑनलाइन वेबिनार के रूप में होगा. यह वेबिनार आगामी 26 नवंबर 2020 को होगा. आइआइटी खड्गपुर के इंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को ई-प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा. वहीं वेबिनार से संबंधित विस्तृत जानकारी स्टूडेंट्स को रजिस्टर्ड इमेल पर भेजी जायेगी. रजिस्ट्रेशन इस लिंक https://ead.ecell-iitkgp.org पर करना होगा.
इसे भी पढ़ेंः राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने नलिन सोरेन को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया
जानिए ईएडी के बारे
ईएडी यानी इंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव आइआइटी खड़गपुर की ओर से आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम है. यह कार्यक्रम अपने नाम के अनुरूप इंटरप्रेन्योर को बढ़ावा देता है. आइआइटी खड्गपुर की ओर से इसे पिछले 11 साल से आयोजित किया जा रहा है. अब तक यह कार्यक्रम 17 शहरों में हो चुका है. अब तक इस कार्यक्रम में रजत शर्मा, फणींद्र समा, किरण मजूमदार शॉ जैसे लोग शामिल हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ेंः सरकार को धान बेचने पर किसानों के खाते में तत्काल आ जायेगी आधी राशि
कार्यक्रम में स्टूडेंट्स क्या सीखेंगे
- इंटरप्रेन्योरशिप क्या है
- स्टार्टअप बिजनेस कैसे शुरू करें
- खुद को इनोवेटिक कैसे बनाएं
- स्टार्टअप के लिए अपने यूनिक आईडिया को कैसे लागू करें
इसे भी पढ़ेंः देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी इजाफा, 573 अरब डॉलर के करीब पहुंचा




