AutomobilesBusinessLead News

Maruti ला रही है सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार, अगले हफ्ते होगी launch

New Delhi : अगर आप नयी कार लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. खासकर वैसे लोगों के लिए जो अधिक माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं. कार निर्माण करनेवाली देश की सबसे बड़ी कंपनी अब सबसे अधिक माइलेज देनेवाली कार लानेवाली है. ये कार अगले हफ्ता लांच होगी. मारुति की एक से बढ़कर एक जबरदस्त कारें उपलब्ध हैं, कंपनी इन दिनों अपने कई कारों के अपडेट वर्जन पर काम कर रही है जिसमें से एक कार को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है.

मारुति की कारें माइलेज के मामले में भी काफी पॉपुलर हैं, कंपनी की कई कारें अच्छी माइलेज देती हैं जिसमें से ये कार भी ज्यादा माइलेज देने वाली में एक है और इसमें सबसे अधिक फ्यूल एफिशइएंट पेट्रोल कार होगी.

इसे भी पढ़ें:गृह विभाग की अफसर से पूर्व कांग्रेस नेता ने किया दुष्कर्म, बदनामी का डर दिखा वसूले लाखों रुपये

क्या दावा है कंपनी का

दरअसल, मारुति अगले हफ्ते भारत में न्यू जनरेशन सेलेरियो को लॉन्च करने वाली है. कंपनी पहले से ही दावा कर चुकी है कि 2021 सेलेरियो भारत की ‘सबसे अधिक फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल कार’ बनने जा रही है.

खबरों की माने तो मारुति सुजुकी ने कहा है कि नई सेलेरियो 26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है, जिससे यह भारत में कार मैनुफैक्चरर्स द्वारा पेश की जाने वाली दूसरी सभी कारों की तुलना में अधिक फ्यूल एफिशिएंट बन जाएगी.

इसे भी पढ़ें:केंद्र की तरह पेट्रोल-डीजल में राहत दे झारखंड सरकार, JPSC रिजल्ट की हो जांच: दीपक प्रकाश

भारत में 10 नवंबर को होगी लॉन्च

न्यू जनरेशन की सेलेरियो एंट्री-लेवल हैचबैक को भारत में 10 नवंबर को लॉन्च करेगी. नई सेलेरियो की बुकिंग इस सप्ताह 11,000 रुपए में शुरू की गई थी. पिछले कुछ सालों में अपनी फ्यूल एफिशिएंट कारों के लिए प्रसिद्ध रही है. वहीं, मारुति की स्विफ्ट और बलेनो प्रीमियम हैचबैक लगभग 24 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती हैं.

खबरों की माने तो, न्यू जनरेशन सेलेरियो को 1.0-लीटर K10C डुअल जेट VVT पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है.

इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन्स के साथ आएगा. 2021 मारुति सेलेरियो को चार ट्रिम्स और कुल सात वेरिएंट्स के साथ लॉन्च की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें:तेल टैंकर से रिस रहा तेल भरने उमड़े लोग, धमाके के बाद लगी आग से 92 लोगों की मौत

ये फीचर्स हैं

फीचर्स की बात करें तो इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसकी कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 4.50 लाख रुपए से ऊपर होने की संभावना है.

पिछली जनरेशन की सेलेरियो को 4.66 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था और टॉप-स्पेक ट्रिम के लिए 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक था.

इसे भी पढ़ें:छठ पूजा के पहले तैयार हो जायेंगे रांची शहर के सभी तालाब : डिप्टी मेयर

Related Articles

Back to top button