Lead NewsWorld

तेल टैंकर से रिस रहा तेल भरने उमड़े लोग, धमाके के बाद लगी आग से 92 लोगों की मौत

सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जुलियस माडा बायो ने जताया शोक

New Delhi : पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लिओन की राजधानी फ्रीटाउन में बहुत बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक तेल टैंकर में धमाके के साथ आग लगने से 92 लोगों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार आसपास के लोग टैंकर से रिस रहा तेल भरने के लिए उमड़े थे. तभी तेल में आग लग गई और फिर टैंकर में जोरदार धमाका हो गया. इससे वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए.

इसे भी पढ़ें:गृह विभाग की अफसर से पूर्व कांग्रेस नेता ने किया दुष्कर्म, बदनामी का डर दिखा वसूले लाखों रुपये

बस टैंकर से टकरा गई थी

शनिवार अल सुबह हुए हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों व अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग टैंकर से लीक हो रहा तेल एकत्रित करने के लिए पहुंच गए थे. उपनगर वेलिंगटन में एक बस टैंकर से टकरा गई थी. यह फ्रीटाउन के पूर्व में स्थित है.

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार सरकार ने अब तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फ्रीटाउन में केंद्रीय मर्चुरी के प्रबंधक के अनुसार विस्फोट के बाद उन्हें 92 शव मिले थे.

इसे भी पढ़ें:केंद्र की तरह राज्य सरकार भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत देः मेयर

घटना उस वक्त हुई जब करीब 40 फीट लंबा तेल टैंकर एक बस से टकरा गया. इसके बाद हुए टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में आग के साथ हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की प्रमुख ब्रिमा ब्यूरेह सेसे ने कहा कि हमें कई जले हुए शव मिले हैं. यह बेहद भयावह दुर्घटना है. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बुरी तरह से जले हुए हैं. आसपास के घरों और दुकानों में भी आग लग गई है.

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा ले रहे सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जुलियस माडा बायो ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है.

इसे भी पढ़ें:नेहरा, धवन और ऋषभ पंत के गुरु रहे  द्रोणाचार्य अवार्डी कोच तारक सिन्हा का निधन

Related Articles

Back to top button