Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: डालटनगंज-गढ़वा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों में टक्कर, महिला सहित दो की मौत

Palamu: पलामू-गढ़वा के सीमावर्ती डालटनगंज-गढ़वा मुख्य मार्ग पर भिखही मोड़ के समीप दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. इस घटना में महिला का पति गंभीर हो गया है. उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. इधर, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही महिला का शव मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से ले गए हैं.

जानकारी के अनुसार मृतकों में चैनपुर थाना क्षेत्र के बहेरा खुर्द निवासी नंदु चौधरी के पुत्र सुरेन्द्र चौधरी (24 वर्ष) और गढ़वा के डंडा निवासी रामबरन चौधरी की 23 वर्षीय पत्नी पूनम देवी शामिल हैं.

महिला का पति रामबरन की हालत गंभीर बतायी गयी है. मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:केंद्र की तरह राज्य सरकार भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत देः मेयर

बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के खरखरिया से पूनम देवी और उसके पति रामबरन चौधरी बाइक से अपने घर गढ़वा के डंडा जा रहे थे. इसी क्रम में भिखही मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी.

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से तीनों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पूनम देवी और सुरेन्द्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया.

घटना के बाद पूनम के परिजन एमएमसीएच पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए टेम्पो से शव अपने घर ले गए. सुरेन्द्र का शव एमएमसीएच में पड़ा हुआ है.

इसे भी पढ़ें:गृह विभाग की अफसर से पूर्व कांग्रेस नेता ने किया दुष्कर्म, बदनामी का डर दिखा वसूले लाखों रुपये

गंभीर स्थिति को देखते हुए रामबरन चौधरी को रांची रिम्स रेफर किया गया. घटना के बाद दोनों पक्षों के परिवार में चीख पुकार मची हुई है. पूनम के परिजन एमएमसीएच में ही दहाड़ मार कर रहे थे.

सुरेन्द्र चौधरी बाहर रहकर प्लांट में काम करता था. बताया जाता है कि सुरेन्द्र चौधरी अपने मामा के घर खजुरिया से घर लौट रहा था. लॉकडाउन के बाद पिछले एक वर्ष से वह घर पर रह रहा था और टेम्पो और पिकअप चलाकर अपना गुजर बसर करता था.

इसे भी पढ़ें:नेहरा, धवन और ऋषभ पंत के गुरु रहे  द्रोणाचार्य अवार्डी कोच तारक सिन्हा का निधन

Related Articles

Back to top button