JharkhandRanchi

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गांवों में एंटीजन टेस्ट अभियान जारी

पंचायत टास्क फोर्स की टीम कर रही जांच

Ranchi : रांची जिला के ग्रामीण इलाकों में व्यापक तरीके से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एंटीजन टेस्ट अभियान जारी है. कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए घर-घर सर्वे और जांच का कार्य पंचायत स्तर पर लगातार किया जा रहा है. रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत टास्क फोर्स की टीम, सर्वे और जांच के लिए घर-घर पहुंच रही है. बुधवार को रांची जिला के विभिन्न पंचायतों में 105433 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गयी और इनमें 2900 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया. कुल 14 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये साथ ही 14 लोग होम आइसोलेशन में हैं.

इसे भी पढ़ें – बिहार में कल से टीका एक्सप्रेस, 88 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य

विभिन्न प्रखंडों में स्क्रीनिंग/ RATजांच की स्थिति

  1. अनगड़ा – 2241/337
  2. बेड़ो – 2505/93
  3. बुंडू – 6217/250
  4. बुढ़मू – 6162/67
  5. चान्हो – 9606/141
  6. इटकी – 3423/36
  7. कांके – 12527/356
  8. खलारी – 3354/418
  9. लापुंग – 3523/122
  10. मांडर – 6455/18
  11. नगड़ी – 1448/35
  12. नामकुम – 11593/129
  13. ओरमांझी – 5458/123
  14. राहे – 1987/29
  15. रातू – 9745/277
  16. सिल्ली – 5437/166
  17. सोनाहातू – 4571/102
  18. तमाड़ – 9181/201

रांची जिला में गांव में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाया गया है. इसके तहत पंचायत स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गयी हैं. एक टीम घर-घर सर्वे और जांच कर संक्रमित की पहचान कर उन्हें कोविड केयर सेंटर अथवा होम आइसोलेशन में रखने का कार्य कर रही है. टीम को जांच के बाद गंभीर लक्षणवाले संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में ब्लैक फंगस के 5 नए मरीज मिले, 2 कंफर्म और 3 सस्पेक्टेड

Related Articles

Back to top button