Crime NewsGiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह के बेंगाबाद में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Giridih: बेंगाबाद थाना के मुंदरी गांव में सोमवार की अहले सुबह एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में कमरे की खिड़की में फंदे पर झूलता हुआ मिला है. जिस तह से शव मिला है, हत्या की आशंका जताई जा रही है. मामले में ग्रामीणों का कहना है जिस कमरे से प्रियंका का शव मिला है उस कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, ग्रामीण की भीड़ जब अंदर घुसी तो देखा की प्रियंका का शव भीतर झूल रहा है.

इधर मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए  हत्या का लगाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है. मृतक के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस प्रियंका के ससुर रामचंद्र रवानी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रियंका का पति उत्तम रवानी एक प्रवासी मजदूर है और हैदराबाद में काम करता है. जानकारी के अनुसार ढाई साल पहले ही प्रियंका की शादी उत्तम रवानी के साथ हुई थी.

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों की बैठक पर बाबूलाल मरांडी ने कसा तंज, कहा- लोकतंत्र बचाओ नहीं, यह है गर्दन बचाओ अभियान

Related Articles

Back to top button