Crime NewsSahibganj

साहिबगंज में विवाहिता ने की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Sahibganj: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज रोड, सकरुगढ़ में शनिवार की दोपहर एक विवाहिता ने घर के कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार साह की पत्नी वर्षा देवी का विवाद सास तेतरी देवी के साथ हुआ था. जिसके बाद महिला ने गुस्से में आत्महत्या कर ली. घटना को लेकर मृतका के ससुर जयप्रकाश साह ने बताया कि उनके पुत्र की शादी 2020 में नई दिल्ली, मेट्रो विहार ओलंपिक निवासी वर्षा 20 के साथ हुई थी. दंपति से 9 महीना का एक पुत्र भी है. जिस समय घटना हुई उस समय पति व ससुर अपनी दुकान पूजा वस्त्रालय में थे. इधर नगर थाना इंस्पेक्टर धर्मपाल ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: साहिबगंज में अवैध हथियार के साथ पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button