DhanbadJharkhand

बारिश के कारण प्रभावित होगा धनतेरस का बाजार, घरों से निकलने में भी परहेज कर रहे लोग

Dhanbad : मंदी से जूझ रहे बाजार को धनतेरस को लेकर काफी उम्मीदें थी. व्यवसायी सोच रहे थे कि इस धनतेरस की कमाई से मंदी का मुकाबला कर सकेंगे लेकिन मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार धनतेरस के दिन भी बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को दिन भर हुई बारिश के कारण बाजार की रौनक गायब हो गयी. सड़क पर सन्नाटा जैसी स्थिति बनी रही.

छोटे-बड़े सभी दुकानदारों ने बताया कि बारिश के कारण इस बार धनतेरस का बाजार फीका रहेगा. धनतेरस को देखते हुए दुकान में जिन लोगों ने काफी रुपये निवेश किये हैं उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

इसे भी पढ़ें- #ViralVideo: मुख्यमंत्री जोहार जनआशीर्वाद यात्रा में क्या नहीं जुट रही भीड़, महिलाओं को साड़ी का लालच देकर बुलाया!

व्यापारी वर्ग के लिए आफत है बेमौसम बरसात

न्यूजविंग से बात करते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य संदीप मुखर्जी ने बताया कि बेमौसम यह बरसात व्यापारी वर्ग के लिए आफत है. उन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली का त्योहार लोग काफी हर्षोल्लास से मनाते हैं.

लेकिन उनके उत्साह पर यह बारिश पानी फेरने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि धनतेरस को लेकर सड़क के किनारे छोटे दुकानदार दीया और बर्तन लेकर बैठते हैं. सोचिए इस बारिश में उनका क्या हाल होगा.

इसे भी पढ़ें- #Jharkhand बनने के बाद 58 नेताओं ने दल बदले, 50% गये #BJP में और 17% #JMM में

बारिश ने धनतेरस की तैयारियों पर पानी फेरा

वहीं संजय चौरसिया ने बताया कि बारिश ने धनतेरस की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया है. कई व्यापारी तो धनतेरस को लेकर पैसे का इंतजाम करते हैं. इस बारिश के कारण उनका पैसा डूब सकता है.

बारिश के कारण लोग घरों से निकलने से भी परहेज करते हैं. और जब लोग घरों से ही नहीं निकलेंगे तो खरीदारी क्या करेंगे. इस बारिश ने धनतेरस की सारी रौनक खत्म कर दी है.

इसे भी पढ़ें- चुनाव नतीजों के बीच 250 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया 21 पैसे मजबूत

बारिश से प्रभावित होगा धनतेरस का बाजार

बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरेलिया ने बताया कि बारिश के कारण धनतेरस का बाजार काफी प्रभावित होगा. लोग साल भर से धनतेरस का इंतजार करते हैं कि धनतेरस में उनकी अच्छी कमाई हो जायेगी.

उनकी उम्मीदों पर बारिश पानी फेर रहा है. बारिश के कारण लोग घरों से भी निकलने से परहेज कर रहे हैं. ऐसे में खरीदारी क्या होगी, इसे आसानी से समझा जा सकता है.

Related Articles

Back to top button