
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड स्थित करमा ग्राम पंचायत के जियाचक धोबीटोला में ग्रामीणों ने कीचड़ में तब्दील सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया. गांव में पक्की सड़क नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को बरसात के मौसम में काफी परेशानी होती है. सड़क को लेकर गांव वाले कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन अबतक सड़क नहीं बनी. ग्रामीणों का कहना है कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया, लेकिन 75 साल में उनके गांव में सड़क नहीं बनी.
इसे भी पढ़ेः हमारे चचा मंत्री जी के पीए हैं, एके फोनवा में सस्पेंड हो जाइएगा…हाल-ए-पटना ट्रैफिक पुलिस
जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सड़क नहीं बनने से आज भी धोबीटोला के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. करमा पंचायत की पूर्व मुखिया प्रमिला राणा ने मनरेगा के तहत मिट्टी-मोरम भरवा कर सड़क की मरम्मत कराई थी, उसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया. यह सड़क शिव मंदिर से धोबीटोला होते हुऐ वृंदावन महुदी तक जाती है.
धनरोपनी करने वालों में नारायण रजक, प्रकाश रजक, अजित रजक, दामोदर रजक, दयानंद यादव, अर्जुन सिंह, लखन सिंह, राम जीवन सिंह, राजेश रजक, महेश रजक, संजय रजक, बबलू रजक, नीरज सिंह आदि ग्रामीण थे.
इसे भी पढ़ेःबेटियों को तोहफाः सुप्रीम कोर्ट ने महिला अभ्यर्थियों को एनडीए की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी




