
Jamshedpur : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर मंडल के राबर्टसन-खरसिया के बीच चौथी लाइन कनेक्विविटी और एनई वर्क-प्री एनई वर्क के कारण 16 से 24 जनवरी के बीच हावड़ा-मुंबई मेन रूट पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. जारी सर्कुलर के मुताबिक रूट परिवर्तन के कारण टाटानगर से होकर गुजरने वाली ट्रेन नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस, बिलासपुर पटना एक्सप्रेस, सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस रिशिड्यूल होकर चलेगी. गीतांजलि एक्सप्रेस 16 से 24 जनवरी रूट बदलकर चलेगी.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- हावड़ा-सीएसएमटी ट्रेन 21 जनवरी
- सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 23 जनवरी
- नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस 17 व 24 जनवरी
- संतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस 19 व 26 जनवरी
- बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 21 जनवरी
- पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 23 जनवरी
- सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 15 व 22 जनवरी
- पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 17 व 24 जनवरी
गीतांजलि एक्सप्रेस रूट बदलकर चलेगी
गीतांजलि एक्सप्रेस 16 जनवरी से 24 जनवरी तक अप-डाउन दोनो तऱफ से रूट बदलकर चलेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा के बाद रायगढ़-बिलासपुर होकर नहीं जायेगी. झारसुगुड़ा से होकर टिटलागढ़, संबलपुर होते हुए लाखोली होते हुए रायपुर पहुंचेगी. इसी तरह रायपुर से लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होते हुए झारसुगुड़ा पहुंचेगी.
ये ट्रेन रीशिड्यूल होकर चलेंगी
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 15 से 21 जनवरी के बीच 3 घंटे पुरी से ही रिशिड्यूल होकर चलेगी. हावड़ा-पुणे दुरंतो हावड़ा से ही 2 घंटे रिशिड्यूल होकर 20 व 22 जनवरी को चलेगी. हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो हावड़ा से 2 घंटे रीशिड्यूल होकर 17, 18,19 और 21 जनवरी को चलेगी. दक्षिण बिहार एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से ही डेढ़ घंटे रिशिड्यूल होकर 15 से 21 जनवरी तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें – मोटरयान निरीक्षक की पदस्थापना की मांग पर वाहन मालिकों ने किया प्रदर्शन




