JharkhandLead NewsRanchi

चक्रधरपुर रेल मंडल की कई ट्रेनें 11 और 12 जून को रहेंगी रद्द, देखें अपडेट

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य को लेकर कई ट्रेनें 11 और 12 जून को प्रभावित रहेंगी. इन ट्रेनों का परिचालन हटिया से संबलपुर के बीच रद्द रहेगा.

  • ट्रेन संख्या 18452 पुरी हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस की यात्रा का 11 जून को संबलपुर स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  • ट्रेन संख्या 18451 हटिया पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 12 जून को हटिया के स्थान पर संबलपुर स्टेशन से आशिक प्रारंभ होगा. इस ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  • ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 11 जून को हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  • ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का 12 जून को संबलपुर के स्थान पर हटिया से आंशिक प्रारंभ होगा. इस ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.

ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन

  • ट्रेन संख्या 18311 विशाखापटणम बनारस द्वी साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 जून को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे 45 मिनट विलंब से विशाखापटणम से प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन संख्या 06066 धनबाद ताम्बरम स्पेशल 12 जून को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 4 घंटे विलंब से धनबाद से प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन संख्या 06092 बरौनी कोच्चुवेली स्पेशल 11 जून को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 4 घंटे विलंब से बरौनी से प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें – आदिवासी, मूलवासी का विकास झामुमो की नीयत में नहीं, सिर्फ लूट और भ्रष्टचार के लिए चाहिए समर्थन: प्रतुल शाहदेव

Related Articles

Back to top button