
Lohardaga: जिले के दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई. एक ओर जहां बराठपुर में 32 साल की महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वही नवाटोली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अमृता नामक एक महिला की मौत हो गई. दोनों ही मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ेंःभूख लगने पर महिला ने रोटी चुराकर खा ली, तो मालिक ने नंगा कर बांध दिये हाथ-पैर, पूरे बदन पर लगाया मिर्च पाउडर का लेप
मानसिक तनाव में आकर खुदकुशी
मिली जानकारी के मुताबिक, बराठपुर गांव निवासी राजेंद्र मुंडा की पत्नी रानी मुंडा (32 वर्ष) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि टेंपो चालक राजेंद्र मुंडा और रानी मुंडा के पुत्र की विगत आठ फरवरी 2018 को दुर्घटना में मौत हो गई थी. इसके बाद से ही रानी मानसिक तनाव में थी. गुरूवार को सुबह से ही रानी बेटे के वापस आने को लेकर बड़बड़ा रही थी. गुरूवार की शाम घर के सभी सदस्य करमा पूजा में गए हुए थे. इसी दौरान रानी ने घर के छप्पर से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
बाद में परिवार और आसपास के लोगों की सहायता से रानी को नीचे उतार कर सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने रानी को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना के अनि एस महथा ने सदर अस्पताल पहुंच कर मामले में परिजनों का बयान लिया है.
इसे भी पढ़ें-मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये
करंट से महिला की मौत
इधर बाधा नवाटोली में रहनेवाली 19 वर्षीय अमृता उरांव गीले कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी. और इसी दौरान वो बिजली के तार की चपेट में आ गयी, जिससे अमृता की मौत हो गई.
काफी देर के बाद परिजन अमृता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक डा. अशोक शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गई है. शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा. पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें- 6302 करोड़ हुए खर्च लेकिन खेतों में नहीं पहुंचा पानी, 88 फीसदी किसान को सिंचाई सुविधा नहीं




