
Ranchi : झारखंड में कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य में सबसे लंबी लकीर खींच दी है. 15 अप्रैल को समाप्त हुए इस अभियान के दौरान पूरे राज्य में पार्टी ने 2 लाख 20 हजार 690 सदस्य बनाये हैं. इस अभियान के लिए पार्टी ने राज्य के सभी मंत्रियों-विधायकों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के निर्वाचन क्षेत्र जरमुंडी में सबसे ज्यादा 35015 सदस्य बनाये गये हैं. दूसरी तरफ पलामू, हजारीबाग, चतरा जिलों में सदस्यता अभियान में पार्टी फिसड्डी रही.
बीते 5 अप्रैल को नयी दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने राज्य के 25 प्रमुख नेताओं को तलब किया था. इस दौरान डिजिटल सदस्यता अभियान की भी समीक्षा हुई थी. बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से शिकायत की गयी थी कि राज्य के मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्र में ही कांग्रेस का सदस्यता अभियान सबसे पीछे है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : पंजाब के CM भगवंत मान पर शराब पीकर गुरुद्वारा में माथा टेकने का आरोप, ‘माफी माँगो मुख्यमंत्री’ की माँग तेज
कृषि मंत्री बादल के क्षेत्र में सबसे कम सदस्य बनाये जाने पर पार्टी नेताओं ने असंतोष जताया था. दिल्ली से लौटने के बाद बादल ने महज 10 दिनों के अंदर न सिर्फ अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा सदस्य बनाये, बल्कि पूरे राज्य में अव्वल रहे.
कांग्रेस के अन्य मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो बन्ना गुप्ता के निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर पश्चिमी से 13427, रामेश्वर उरांव के निर्वाचन क्षेत्र लोहरदगा से 5694, आलमगीर आलम के निर्वाचन क्षेत्र पाकुड़ से 4096 सदस्य बनाये गये हैं.
इसे भी पढे़ं:Jharkhand Politics : कोरोना प्रोत्साहन राशि पर बन्ना बनाम सरयू के बखेड़े में अब आगे क्या?
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से सदस्यता अभियान के आंकड़े पर नजर डालें तो गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र टॉप रहा. विधानसभा क्षेत्र आंकड़ों के लिहाज से बादल के बाद विधायक प्रदीप यादव दूसरे नंबर पर रहे. उनके निर्वाचन क्षेत्र पोड़ैयाहाट में 29220 सदस्य बनाये गये हैं. महगामा विधानसभा क्षेत्र में 22153 सदस्य बनाये जा सके.
यहां की विधायक दीपिका पांडेय सिंह हैं. उपलब्धियों के लिहाज से वह तीसरे नंबर पर रहीं. बन्ना गुप्ता चौथे नंबर पर रहे, जिनके निर्वाचन क्षेत्र में 13407 सदस्य बनाये गये. धनबाद विधानसभा क्षेत्र चौथे स्थान पर रहा. यहां 11755 सदस्य बनाये गये.
पूरे राज्य में सबसे कम 43 सदस्य बरहेट विधानसभा क्षेत्र में बनाये जा सके. इसी तरह साऱठ में मात्र 64 और नाला विधानसभा क्षेत्र में 69 सदस्य ही बनाये जा सके. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के निर्वाचन क्षेत्र जामताड़ा में 488, उमाशंकर अकेला के निर्वाचन क्षेत्र बरही में 288, अंबा प्रसाद के निर्वाचन क्षेत्र बड़कागांव में सिर्फ 261 सदस्य बनाये जा सके.
इसे भी पढे़ं:पीड़िता के स्तन विकसित नहीं होने पर भी उसे छूना यौन अपराध माना जाएगा : हाई कोर्ट
क्या कहते हैं प्रदेश अध्यक्ष
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि लगातार कार्यक्रम होने की वजह से सारे लोगों की व्यस्तता बढ़ गयी थी. जिस कारण से ऐसा हुआ है. लेकिन जिन विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता का आंकड़ा कम हुआ है उसकी समीक्षा की जायेगी.
इसे भी पढे़ं:रविवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत




