Lead NewsNational

पापा को फोन कर मॉडल बेटी ने कहा ‘सुसाइड करने जा रही हूं, बस चेहरा देख लेना’ और लगा दी छठी मंजिल से छलांग

Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में एक मॉडल ने खुदकुशी करने की कोशिश की है. 19 साल की मॉडल ने पीडब्ल्यूडी चौराहा स्थित होटल लार्ड की छठी मंजिल से छलांग लगा दी. आत्महत्या की कोशिश करने वाली मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में की गई है. उसका इलाज इस वक्त एमडीएम हॉस्पिटल में किया जा रहा है. जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : कानपुर में मौत बनकर दौड़ी ई-बस, रॉन्ग साइड पर राहगीरों को रौंदा, 6 की मौत

पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं. वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकीं थीं. रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया. कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’. इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया. एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी.

इसे भी पढ़ें : रिम्स में डाक्टरों की लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ा तौलिया

पुलिस ने बताया कि मॉडल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन की चेस्ट के साथ पांव में भी फ्रैक्चर हुआ है। ऊंचाई से गिरने पर उसका काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है. जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी. हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं. फिलहाल, उनसे गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button