
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन के निर्देश जिले में विभागीय कार्यवाही और जांच का सामूहिक रुप से निष्पादन करने का काम शुरू किया गया है. इसे लेकर गोलमुरी पुलिस लाइन में बीते शनिवार से सोमवार तक सामूहिक संचालन किया जा रहा है. इसमें संचालन पदाधिकारी के रूप में जिले के पुलिस उपाधीक्षक के अलावा पुलिस निरीक्षक एवं सार्जेंट मेजर उपस्थित है.
उनकी अगुआयी में लंबित विभागीय कार्यवाही और विभागीय जांच का निष्पादन किया जा रहा है ताकि जिले में कार्यरत कर्मियों के साथ दूसरे जिले में स्थानांतरित हो चुके कर्मी एक ही दिन संचालन में उपस्थित हो सके. इससे कम समय में ज्यादा मामलों का निष्पादन हो सकेगा. वहीं, कर्मियों को इस काम के लिए बार-बार संचालन पदाधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही कम संसाधन, कम समय और कम खर्च में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन होगा. इसी को लेकर इस सामूहिक संचालन का आयोजन किया गया है.
ये भी पढ़ें-Saraikela Blast : अमलगम स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट से मची अफरातफरी, एक मजदूर घायल




