
JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर से थोड़ी दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने प्रेमिका के साथ गए मनोज महतो पर फायरिंग कर दी. घटना के बाद उसे मंदिर के पुजारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से यूसील अस्पताल पहुंचाया था जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पातल में भर्ती कराया गया है. घायल मनोज बिरसानगर जोन नंबर 1बी का रहने वाला है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनोज अपनी प्रेमिका के साथ शाम 4 बजे जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर गया था. वापसी के क्रम में मंदिर से थोड़ी दूरी पर पुल के पास उसे दो बाइक सवार चार युवकों ने रोका और बाइक छोड़कर भाग जाने को कहा. विरोध करने पर उनमें से एक ने अपने पास से पिस्टल निकाली और छाती में गोली मार दी. प्रेमिका द्वारा चिल्लाने पर अपराधी मौके से फरार हो गए. प्रेमिका भागते हुए मंदिर के पास पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोग और मंदिर के पुजारियों ने मनोज को इलाज के लिए यूसील अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR BREAKING : निकला था प्रेमिका संग तफरीह करने, गोली खाकर पहुंचा अस्पताल




