
Jamshedpur : भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा जमशेदपुर जिला समिति की ओर से मातृ दिवस के अवसर पर ‘भारत माता सबकी माता’ संवाद कार्यक्रम में हिंदू शेरनी साध्वी सरस्वती दीदी उपस्थित हुईं. कार्यक्रम का आरंभ दिप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यकम को भारत माता के उद्घोष के साथ संबोधित करते हुए साध्वी सरस्वती दीदी ने कहा कि देश में लव जेहाद चरम पर है. जहां हमारे धर्म की बच्चियों को बहला फुशला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया जा रहा है. इसलिए हमारी बच्चियों को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा अती आवश्यक है.
मां और जन्म भूमि का स्थान स्वर्ग से ऊपर
साध्वी सरस्वती दीदी ने कहा कि मां और जन्म भूमि का स्थान स्वर्ग से भी उपर है. सनातन हिंदू संस्कृति ही एक मात्र ऐसी संस्कृति है, जो नारी के हर रूप को पूजनीय मानता है. उन्होनें देश में बढ़ रहे छोटी-छोटी बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया एवं इसके पीछे पश्चिमी सभ्यता को दोषी बताया. उन्होने कहा की भारत में महिला के हर रूप की पूजा होती है, लेकिन पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव एवं हिंदू संस्कृति से दूर होने पर ही समाज एवं राष्ट्र इसका दंश झेल रहा है.
अभी हमें करोडों हिंदुओं को जागृत एवं संगठित करना है
उन्होनें बताया की हिंदू संगठित एवं जागृत हुए तो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा हो गया. अभी हमें करोडों हिंदुओं को जागृत एवं संगठित करना है, ताकी देश को विदेशी कुठार्घातों से बचाया जा सके.
हजार रुपये की परिधान नहीं, तलवार खरीदों
सभागार में उपस्थित युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हजारों रुपये परिधान आदी पर खर्च देती हो. इसके बदले हजार रुपये की तलवार खरीदों. साथ ही उन्होनें आदिवासी धर्मांतरण के खेल को रोकने के लिये विशिष्ट अतिथि सन्नी टोप्पो को सम्मानित किया. साथ ही लोगों को संगठित और सशक्त होने का आह्वान किया. कार्यक्रम का संचालन अमरेश कुमार राय एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री सन्नी टोप्पो ने किया.
कार्यक्रम में ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धमेंद्र तीवारी, रामनरायण शर्मा, संजीव आचार्य, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय गुप्ता, जंबू अखाड़ा के बंटी सिंह, सतीश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, मनोज सिंह उज्जैन, अमित शर्मा, मंजू सिंह, किरण सिंह, नवीन कुमार, सुभम विश्वकर्मा, रोचित जैसवाल, बल्कार सिंह, सुमित साहू, काकोली मुखर्जी, रंजिता राय, आरती मुखी, पूतुल सिंह, एम चंद्रशेखर राव, विनोद राय, मनोरंजन सिन्हा, अमित राम, रश्मी दीदी, अरविंद सिंह, अशोक उज्जैन, गणेश चंद्रा, आजाद गिरी, विकाश कामत, सुजीत झा, नंदिता गाराई, मार्टिन लेजरस, साकेत उज्जैन, गोल्डेन पांडेय, सौरभ सिंह, संजय वर्मा, राजु सिंह, अनिकेत सिंह, सुशील खड़का आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Gyanchand Jain Inter School Cricket : उच्च विद्यालय महुलडीहा ने संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल को 11 रनों से दी मात




