
Ranchi : राजधानी के लालपुर में पार्क सर्वमंगला प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की तरफ से मॉल डेकोरे सुपर मॉल की दुकानों को बेचे जाने का मामला थम नहीं रहा है. जिस जमीन पर मॉल बनाया गया है, उसके जीवित रैयत मंजूलाली डे का कहना है कि 52 कट्ठा की जमीन में गलत सेल डीड बना कर दुकाने बेची गयी है, जो किए गए एग्रिमेंट के विरुद्ध है. बिल्डर की तरफ से शॉप बेच कर आठ करोड़ रुपए से अधिक की उगाही की गई है. छह मंजिला इस मॉल में 26 से अधिक शॉप बनाए गए हैं. इसमें 483 वर्ग फीट से लेकर 1448 वर्ग फीट तक के सुपर बिल्ट अप दुकानें हैं. प्रोजेक्ट्स के निदेशक प्रत्यक्ष बुटाला, नरेंद्र बुटाला, वर्षा बुटाला और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने को लेकर लालपुर थाने में पिछले वर्ष 30 नवंबर 2017 को लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने का आग्रह भी किया गया था. उनके द्वारा मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी बिल्डर की धोखाधड़ी के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था. इसके लिए शिकायकर्ता की तरफ से निबंधन कार्यालय से बेचे गए दुकानों का डुप्लीकेट सेल डीड निकाल कर कार्रवाई की गयी है. अब तक इस दिशा में जांच की ठोस पहल नहीं की गई है. उधर बिल्डर नरेंद्र बुटाला का कहना है कि पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन बेची जा सकती है.
इसे भी पढ़ें – कंठ प्यासे, छाया है अंधेरा, पेंशन लटकी, फिर भी मुस्कुरा रहे हैं साहब, गजब का उत्साह लिये पोस्टर में बने हुए हैं सर
पति का निधन 2011 और ससूर का डेथ जनवरी 2012 में हुआ है
शिकायतकर्ता ने कहा है कि वार्ड नंबर 19 के उनकी जमीन जिसका होल्डिंग 1164, 1165, 1165 ए, 1165 बी, 1165 सी, 1165 सी2, 1166, 1167 है, उस पर उपर्युक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मॉल बनाया है. इसके लिए 4.5.2006 को अमल चंद्र डे बिल्डर के बीच निबंधित एग्रीमेंट भी हुआ था. उनके अनुसार उनके पति गौतम डे का निधन 29 दिसंबर 2011 को हुआ है, जबकि ससूर का निधन 13.1.2012 को हो चुका है. उनकी सास भी 2016 में गुजर गई है. ऐसे में बिल्डर नरेंद्र बुटाला के बेटे ने 12 सेल डीड बना कर दुकानें बेची हैं. इसमें उनके मृत पति, ससूर के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं. ये दुकानें नरेंद्र बुटाला की तरफ से लाल धर्म नाथ शाहदेव के नाम से बेच दी गयी है. इसमें जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी देनेवाले मेरे पति और मेरे ससूर का हस्ताक्षर किया गया है.
इसे भी पढ़ें – अपनों पर सितम-गैरों पर रहम ! IAS अफसरों को तोहफा में रिटायरमेंट प्लान, टेकेनोक्रेट्स हो गये दरकिनार
76.90 लाख में बेचे गये 1129 वर्ग फीट के दुकान
बिल्डर नरेंद्र बुटाला की तरफ से मॉल डेकोरे के 1129 वर्ग फीट की दुकानें 76.90 लाख रुपये में बेचे गए हैं. वर्ष 2014 में सेल डीड से संबंधित ई-स्टांप भी खरीदा गया था. बिल्डर पर तीन अगस्त 2016, 5.8.2016, 8.8.2016, 9.8.2016, 10.8.2016, 20.10. 2016, 26.10.2016, 7.4.2017, 18.04.2017, 21.04.2017 और 24.4.2017 को दुकानों की बिक्री डीड बनाने का आरोप भी लगाया गया है.




