
इंडिया त्योहारों का देश है. यहां हर सप्ताह, हर महीने कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है. यहां के लोग हर त्योहारों को बड़े ही उत्सा्ह और उमंग के साथ सेलीब्रेट करते हैं. वेलेंटाइंस डे, मदर्स डे और अब फादर्स डे मनाया जा रहा है. यह सब त्योहार हर किसी के जिंदगी में खुशियां भरने वाला होता है. किसी भी बच्चे की ज़िंदगी में सबसे ज्यादा एहमियत उसके माता-पिता की होती है. जिन्हे वह सबसे ज्यादा प्यार करता है. हर साल हम अपने माता-पिता को स्पेशल महसूस कराने के लिए मदर्स डे और फादर्स डे मनाते है. जिस दिन हम अपने पेरेंट्स को अपने लाइफ में उनकी एहमियत बताते है. आज पुरे देश में फादर्स डे मनाया जा रहा है. सभी बच्चे अपने फादर्स के लिए कुछ स्पेशल कर रहे है. लेकिन क्या आप जानते है फादर्स डे क्यों मनाया जाता है और कब से इसकी शुरुआत हुई.
19 जून 1909 को मनाया गया था पहला फादर्स डे
फादर्स डे हर साल जून महीने की तीसरे रविवार को मनाया जाता है. फादर्स डे की शुरुआत बीसवीं सदी की शुरूआत में हुई थी. इसे शुरू करने का उद्देश्या परवरिश का सम्मान करना था. सबसे पहला फादर्स डे 19 जून 1909 में मनाया गया. वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता की स्मृति में इस दिन की शुरुआत की थी. 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिवस को मनाने की स्वीकृति दी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




