
Giridih: जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन और कोडरमा प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में गांडेय के बेंगाबाद के पेसरागढ़ा में इंडी गठबंधन के चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को जमकर मोदी सरकार पर बरसे. और कहा कि मोदी की खुद की उम्र 72 के करीब है. लेकिन अग्निवीर योजना में 18 साल उम्र में युवाओं को कम आयु में ही रिटायर्ड कर दे रहे हैं. मोदी को सूचना चाहिए की जब उनका उम्र अधिक है तो युवाओं को पूरा मौका दें.

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पीएम मोदी पर तंज कसा और कहा कि 10 साल में सिर्फ जुमलेबाजी कर मोदी सरकार लोगो को बरगलाती रही. और अब फिर पांच साल मांग रहे है. कमर दर्द के कारण तेजस्वी यादव मंच से बैठे बैठे भाषण देते हुए कहा की उन्हे डॉक्टर ने बेड में आराम करने का सुझाव दिया है. लेकिन अब वो मोदी को बेड पर लिटा कर ही खुद आराम करेंगे. आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने जनसभा में मौजूद समर्थको से कहा की कोई बताए की कोडरमा और गिरिडीह और बेंगाबाद में क्या काम हुआ है. क्योंकि मुद्दो की बात तो पीएम मोदी करते नही. अरे देश में 25 करोड़ युवा नोकरी नही मिलने से बेरोजगार बैठे है. मोदी पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा की अरे मोदी जी युवाओं को नौकरी दे, ये हिंदू मुस्लिम और मंदिर मस्जिद की चर्चा में कुछ नहीं रखा है. कहा की इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर गैस सिलेंडर के दाम सस्ते होंगे, तो अनाज भी मुफ्त मिलेगा.
इधर जनसभा को संबोधित करते हुए अपने पुराने अंदाज में जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने जनसमूह से बार बार हाथ उठवाई और कहा की हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता के लिए क्या किया, ये जनता जानती है. और जब हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के बारे में बोलना शुरू किया. तो उन्हे जेल भेज दिया. कल्पना सोरेन ने कहा की ये चुनाव देश को बचाने वाला है. इसलिए लोग देश को बचाने वाले इंडी गठबंधन के प्रत्याशी उन्हे और कोडरमा में बिनोद सिंह को अपना वोट दे. अगर दोनो प्रत्याशी जीते तो देश मजबूत होगा. इस दौरान जनसभा को सीएम चंपाई सोरेन, माले विधायक सह कोडरमा प्रत्याशी बिनोद सिंह ने भी संबोधित किया. इधर जनसभा में राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, मंत्री हफीजुल हसन, बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, जमुआ विधानसभा प्रभारी मंजू कुमारी, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, माले नेता राजेश यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. वही जनसभा में हजारों की संख्या में भीड़ जुटा था.




